सरस्वती विद्या मंदिर में आधुनिक जिम का उद्घाटन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, निराला नगर, लखनऊ में विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री माननीय यतींद्र जी ने भैया-बहनों के शारीरिक विकास हेतु आधुनिक जिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश निरीक्षक माननीय रामजी सिंह जी, निदेशक श्री रामतीर्थ जी, प्रधानाचार्य श्री दुर्गेश चंद्र पांडेय जी एवं सप्तम के भैया-बहन उपस्थित रहे।






