150 सौ वर्ष होने पर वंदे मातरम का सामूहिक गान

150 वर्ष होने पर वंदे मातरम का सामूहिक गायन नमामि भारतम् कार्यक्रम के अंतर्गत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज निराला नगर लखनऊ में ठीक 11:00 बजे एक स्वर एक लय में संगीतमय वंदे मातरम का सामूहिक गायन संपन्न हुआ।जिसके मुख्य अतिथि लखनऊ महानगर के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं सरस्वती विद्या मंदिर मॉडल हाउस के प्रबंधक मनोज खन्ना जी ने वंदे मातरम के तात्कालिक रोमांचक एवं मार्मिक संदर्भों का जिक्र किया। इस कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ आचार्य दिनेश वर्मा, विद्यालय के निदेशक रामतीर्थ वर्मा, डॉक्टर शिव भूषण त्रिपाठी, श्रीमती निधि द्विवेदी (बालिका शिक्षा प्रमुख) सहित क्षेत्रीय एवं प्रांतीय कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी सहित 1025 छात्र, अभिभावक और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भीषण वर्षा के बावजूद वंदे मातरम का विहंगम दृश्य देखते ही बनता था, शब्द शब्द का उच्चारण लोगों में रोमांच राष्ट्रभक्ति का अनूठा संदेश दे रहा था।





