संस्कार केंद्र का उद्घाटन

विद्या मंदिर इंटर कॉलेज निराला नगर लखनऊ द्वारा मदेह गंज एवं खन्ना कॉलोनी,डालीगंज में दो संस्कार केदो का उद्घाटन किया गया। इसके उद्घाटन कर्ता थे- प्रांतीय सेवा शिक्षा संयोजक श्री सुरेश मणि सिंह जी ,साथ में उपस्थित रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गेश चंद पांडेय एवं आचार्य उमाशंकर अवस्थी।मदेह गंज में शिक्षिका का कार्य लवी वर्मा देखेंगी,इसी प्रकार खन्ना कॉलोनी में शिक्षक मनीष सरकार रहेंगे।इस अवसर पर प्रार्थना आदि के पश्चात शिक्षार्थियों को कापी, पेंसिल, रबर प्रदान किया गया और अंत में बच्चों के साथ उपस्थित अभिभावकों को भी प्रसाद वितरण किया गया।

Add a Comment

Your email address will not be published.