डॉ. आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती के उपलक्ष्य में विज्ञान सप्ताह का शुभारंभ

डॉ. आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती के उपलक्ष्य में विज्ञान सप्ताह का शुभारंभलखनऊ। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, निराला नगर में भारत के महान वैज्ञानिक एवं रसायन विज्ञान के जनक आचार्य डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विज्ञान सप्ताह का शुभारंभ आज उत्साहपूर्वक किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ श्री दिनेश कुमार वर्मा जी, श्री आलोक अरोड़ा जी एवं विद्यालय के निदेशक श्री रामतीर्थ वर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच, नवाचार तथा प्रयोगात्मक शिक्षा के महत्व से अवगत कराया तथा विज्ञान के क्षेत्र में जिज्ञासा, अनुसंधान और नवाचार की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।विज्ञान सप्ताह के अंतर्गत विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी, मॉडल निर्माण, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण, भाषण, विज्ञान आधारित रचनात्मक गतिविधियों एवं अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें छात्र-छात्राएँ उत्साहपूर्वक सहभागिता करेंगे।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री रामतीर्थ वर्मा जी ने विद्यार्थियों को विज्ञान को जीवनोपयोगी बनाते हुए नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। विद्यालय परिवार ने विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों में रुचि, शोध भावना एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के आचार्यों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से संपन्न हुआ।

Add a Comment

Your email address will not be published.