संकुल खलकूद में सरस्वती विद्या मंदिर निराला नगर लखनऊ का शानदार प्रदर्शन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, निराला नगर में 26.08.26 को आयोजित संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्गों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 स्वर्ण, 16 रजत एवं 14 कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।प्रतियोगिता में दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद एवं ऊंची कूद सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Add a Comment

Your email address will not be published.