रक्षा बंधन पर बहनों ने बाँधा रक्षा सूत्र
27.08.26 को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, निराला नगर, लखनऊ में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वंदना सत्र में विद्यालय की बहनों ने रक्षाबंधन के महत्व एवं भाई-बहन के पवित्र प्रेम और सुरक्षा के बंधन के बारे में बताया।इसके बाद विद्यालय की बहनों ने विभिन्न स्थानों पर जाकर विद्यालय परिसर, प्रांतीय कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय, शोध संस्थान, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, हसनगंज थाना एवं आईटी कमिश्नरेट में उपस्थित लोगों को रक्षा सूत्र बाँधकर रक्षाबंधन का संदेश दिया।















