छात्र संसद, कन्या भारती एवं शिशु भारती शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: 18th जुलाई 2026

लखनऊ, 18 जुलाई 2026। सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, निराला नगर में शनिवार को नवगठित छात्र संसद, कन्या भारती एवं शिशु भारती के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन, दीप प्रज्वलन एवं संस्कृत वंदना के साथ हुआ।समारोह में छात्र सांसद के 12, कन्या भारती की 19 तथा शिशु भारती के 16 भैया-बहनों ने अपने दायित्वों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ ली।

मुख्य अतिथि के रूप में खाटू श्याम परिवार, लखनऊ के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री संजीव अग्रवाल, श्री आशीष अग्रवाल एवं श्री पंकज मिश्रा उपस्थित रहे। अतिथियों ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुशासित नेतृत्व का संदेश दिया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक डॉ. शैलेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल, मार्गदर्शक एवं निदेशक श्री रामतीर्थ वर्मा तथा प्रधानाचार्य श्री दुर्गेश चंद्र पांडेय सहित समस्त आचार्य-आचार्या एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। अतिथियों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल नेतृत्व की कामना की।

Add a Comment

Your email address will not be published.