वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रमों का शुभारंभ

विद्या भारती के निर्देशानुसार सरस्वती विद्या मंदिर, निराला नगर, लखनऊ में वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में प्रतिदिन प्रातःकालीन वंदना सभा में एक-एक आचार्य द्वारा वन्दे मातरम् की चार पंक्तियों का भावार्थ विद्यार्थियों को सरल एवं प्रेरणादायी रूप में समझाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, मातृभूमि के प्रति श्रद्धा तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

Add a Comment

Your email address will not be published.