संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

26.08.26 को सरस्वती विद्या मंदिर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 10 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 600, 800 एवं 1600 मीटर दौड़ के साथ-साथ गोला फेंक, भाला फेंक, हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी स्पर्धाएं भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम का उद्घाटन साकेत संभाग के संभाग निरीक्षक श्री गोपाल राम ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दुर्गेश चंद्र पांडेय, निदेशक रामतीर्थ सहित विद्यालय के अन्य प्रधानाचार्य एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published.