विद्यालय दर्शन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

दिनांक 20 एवं 21 जुलाई 2026 को विद्या भारती द्वारा निर्धारित विद्यालय दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत श्री के. आर. कन्नौजिया एवं श्री देवी दीन पाल ने विद्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, संस्कारात्मक गतिविधियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यालय परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत किया तथा उनके मार्गदर्शन को विद्यालय के निरंतर विकास हेतु प्रेरणास्रोत बताया ।


